Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिक्किम में हुई दुर्घटना में जवानों के शहीद...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिक्किम में हुई दुर्घटना में जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सिक्किम में हुई दुर्घटना में फौज के जवानों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि- सिक्किम में सड़क दुर्घटना में सेना के वीर जवानों के शहीद होने की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दुर्घटना में घायल जवानों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे पीड़ादायक क्षण में भारतीय सेना एवं शोक संतप्त परिजन के दुख में सभी शामिल हैं। सिक्किम में आज दोपहर सेना का एक ट्रक खाई में गिर जाने से जवानों का असामयिक निधन हुआ है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular