Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedआयुष विभाग द्वारा मेगा शिविर आयोजित दो हजार से अधिक रोगियों...

आयुष विभाग द्वारा मेगा शिविर आयोजित दो हजार से अधिक रोगियों का किया उपचार

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा मेगा शिविर का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक कोसमी बैतूल में किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएम बरडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में सभी प्रकार के रोगों का उपचार आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से किया गया। शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा के माध्यम से 1548 लाभार्थी एवं होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से 888 लाभार्थियों की जांच कर औषधियां वितरित की गई। रोगों के उपचार के अलावा आयुष क्योर ऐप (टेली मेडिसिन), विभिन्न रोगों में योग से लाभ, आयुष हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रो की जानकारी, औषधीय पौधों के गुण एवं लाभ की जानकारी भी दी गई।

शिविर में डॉ. मनक धुर्वे, डॉ. वेदप्रकाश डेहरिया, डॉ. सरिता डहेरिया, डॉ. विजय तांडिलकर, डॉ. प्रियंका अहिरवार, डॉ. लक्ष्मी किशनानी, डॉ. रविन्द्र पाटील, डॉ. नितिन अतुलकर, डॉ. ज्योति धुर्वे, डॉ. रजनी बड़ोदे, डॉ.चंद्रमोनी पटेल ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular