Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeसी एम मध्यप्रदेशमुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आए प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किया जाए

मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आए प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत किया जाए

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कलेक्ट्रेट में सोमवार को टीएल बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री समाधान ऑनलाइन में आए प्रकरणों को तत्कालिक रूप से निपटाए, उसका संतुष्टिकारक निराकरण करें, इसमें संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही न करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित व्यक्ति द्वारा आवेदन किया गया है प्रकरण के बारे में फीड बैक लेकर संतुष्टि के साथ निराकरण करें।

कलेक्टर श्री लवानिया ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि मलेरिया एवं डेंगू के प्रकोप से बचने के लिए जिले में जागरूकता अभियान चलाकर फॉगिंग एवं छिड़काव किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री गोयल, श्रीमती माया अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री अंकिता त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी श्री तिवारी सामाजिक न्याय विभाग और अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular