Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच ‘पेसा’ एक्ट जन जागरूकता ग्राम...

26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच ‘पेसा’ एक्ट जन जागरूकता ग्राम सभाएं आयोजित होंगीं

जनजातीय वर्ग को सशक्त और अधिकार संपन्न बनाए जाने के उद्देश्य से प्रदेश में लागू किए गए पेसा एक्ट की जानकारी जनजातीय वर्ग के नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगीं। यह ग्राम सभाएं 6 अधिसूचित जनजातीय विकासखंडों-भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर, चिचोली, शाहपुर एवं घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्रामों में आयोजित की जाएंगी।

प्रभारी कलेक्टर श्री अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में इन ग्राम सभाओं का समयबद्ध आयोजन सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ग्राम सभाओं में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular