Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeक्राइमभोपाल में पकड़ाया फर्जी आर्मी मैन, खुद को कर्नल बताकर करता था...

भोपाल में पकड़ाया फर्जी आर्मी मैन, खुद को कर्नल बताकर करता था ठगी नौकरी लगाने के नाम पर ऐंठे ₹5 लाख

भोपाल=भोपाल पुलिस ने एक नकली फर्जी आर्मी मैन को पकड़ा है, जो खुद को आर्मी में कर्नल बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था।  आरोपी अब तक ₹5 लाख की ठगी कर चुका है। फिलहाल इस नकली और फर्जी आर्मी मैन के खिलाफ शाहजहानाबाद थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।भोपाल में आर्मी इंटेलिजेंस ने एक नकली आर्मी मैन को हिरासत में लिया हैं। दरअसल यह आरोपी नकली दस्तावेजों के साथ आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन शक होने पर आर्मी इंटेलिजेंस और सेना पुलिस ने उसे रोक लिया और पूछताछ की। इसके बाद जब उसने अपने दस्तावेज दिखाए तो वे सब फर्जी पाए गए। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूछताछ में अलग-अलग इलाकों में पोस्टिंग की बात भी कही, लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने सच उगल दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम अंकुर राघव है। वे खुद को आर्मी में कर्नल बताकर बेरोजगार युवाओं से ठगी करता था और भोपाल के रचना नगर में किराए का रूम लेकर रह रहा था। आरोपी बेरोजगार युवाओं को झांसे में लेने के लिए खुद को कर्नल बताता था। इसके बाद आर्मी में नौकरी लगवाने का झांसा देता था और रुपए ऐंठ लेता था। उसने भोपाल में एक युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर ₹5 लाख भी लिए थे। पूछताछ में और भी खुलासा होने की संभावना है। पुलिस को आरोपी के रूम से अलग-अलग आर्मी की बर्दियां भी मिली है। फिलहाल शाहजहानाबाद थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी के पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस को लग रहा है कि ये आरोपी कई जिलों में बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने के नाम ठग चुका होगा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular