रिधोरा-
ग्राम पंचायत रिधोरा में कई जगहों पर पानी की पाईप लाईन लिकिज होने के कारण वहा निरंतर पानी के बहाव से रोड पर फिसलन हो गई है उस स्थान पर कई लोगो को गिरने से गंभीर चोटे आई है ग्राम सभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया लेकिन ग्राम पंचायत सरपंच तथा सचिव को बार बार शिकायत करनें के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ग्राम पंचायत की लापरवाही बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है पाईप लाईन कई जगह से लिकिज होने के कारण नाली से बहने वाला गंदा पानी भी लोगो के घरों में नलों के माध्यम से पहुंच रहा है इससे ग्राम वासियों को गंभीर बीमारी होने की संभावना है जल्द ही इस समस्या का समाधान हो अन्यथा समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भवन के सामने विशाल आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ।





