Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeकरियरएमपी में ग्रुप-2 सब-ग्रुप-3 के पदों पर भर्ती, अगले सप्ताह से करें...

एमपी में ग्रुप-2 सब-ग्रुप-3 के पदों पर भर्ती, अगले सप्ताह से करें आवेदन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीपीईबी) ने ग्रुप-II, सब-ग्रुप-III के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कर्मचारी चयन मंडल के इस भर्ती अभियान में कुल 344 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। एमपीपीईबी के भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अगले सप्ताह, सोमवार से यानी 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2022 है। एमपी कर्मचारी चयन मंडल की इस सीधी भर्ती के लिए 333 पद, संविदा के लिए 01 पद और बैकलॉग भर्ती के लिए 10 पद निर्धारित है। आगे देखिए आवेदन प्रकिया व आवेदन संबंधी अन्य शर्तें-

एमपीपीईबी भर्ती आवेदन की प्रमुख तिथियां :
ऑनलाइन ऑवेदन शुरू होने की तिथि – 21 नवंबर 2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 05 दिसंबर 2022
आवेदन में संधोधन की तथि – 21 नवंबर से 10 दिसंबर 2022 तक।
लिखित परीक्षा की तिथि – 10 फरवरी 2022 से शुरू

रिक्तियों की ब्योरा –
सीधी भर्ती – 333 पद
बैकलॉग भर्ती – 10 पद
संविदा भर्ती – 01 पद
कुल वैकेंसी – 345

आयु सीमा – 18 से 40 वर्ष।

परीक्षा शहर : भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, उज्जैन, नीमच, सागर, सीधी।परीक्षा शुल्क – अनारक्षित वर्ग के लिए 500 रुपए। एससी, एसटी व दिव्यांगों के लिए 250 रुपए। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल शुल्क भी देना होगा। बैकलॉग पदों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन प्रक्रिया भरने के लिए निर्देश – परीक्षा की विस्तृत नियमपुस्तिका मंडल की वेबसाइट www.peb.mp.gov.in पर उपलब्ध है जिसमें आवेदन प्रक्रिश विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है। अभ्यर्थी यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर भी इसे देख/डाउनलोड कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular