Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeपी आई बी समाचारउत्तर प्रदेश विधान सभा के 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव- संशोधित...

उत्तर प्रदेश विधान सभा के 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव- संशोधित उपचुनाव कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश विधान सभा की 37-रामपुर विधानसभा सीट दिनांक 27 अक्टूबर, 2022 को श्री मोहम्मद आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के कारण रिक्त हुई।

आयोग ने प्रेस नोट संख्या ईसीआई/पीएन/83/2022 दिनांक 5 नवंबर, 2022 के माध्यम से विभिन्न राज्यों में अन्य रिक्तियों के साथ 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए श्री मोहम्मद आजम खान की अयोग्यता के कारण हुई रिक्ति को भरने के लिए उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की जो इस प्रकार थी-

चुनाव कार्यक्रम तिथि
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 10 नवंबर 2022 (गुरुवार)
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2022 (गुरुवार)
नामांकनों की जांच की तिथि 18 नवंबर 2022 (शुक्रवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2022 (सोमवार)
मतदान की तिथि 05 दिसंबर 2022 (सोमवार)
मतगणना की तिथि 08 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
तिथि जिसके पूर्व चुनाव संपन्न किया जाएगा 10 दिसंबर 2022 (शनिवार)

मोहम्मद आजम खान बनाम भारत निर्वाचन आयोग और अन्य मामले में एक रिट याचिका (सी) संख्या 980/2022 माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष दायर की गई थी। माननीय उच्चतम न्यायालय ने 9 नवंबर, 2022 को मामले की सुनवाई की और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रामपुर को जिनके समक्ष अपील दायर की गई है, दोषसिद्धि पर रोक से संबंधित आवेदन पर सुनवाई निर्धारित तिथि से पहले करने और इसे 10 नवंबर 2022 को निर्णयात्मक ढंग से लेने व आवेदन का निपटारा उसी दिन यानी 10 नवंबर 2022 को करने का निर्देश दिया। 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के लिए राजपत्र अधिसूचना 11 नवंबर, 2022 को या उसके बाद जारी की जा सकती है, जो दोषसिद्धि के लिए आवेदन के परिणाम पर निर्भर करता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रामपुर ने मामले की सुनवाई की और मामले पर स्टे नहीं दिया। आयोग ने मामले पर विचार करने के बाद और माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश और विद्वत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रामपुर द्वारा पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के कार्यक्रम को निम्नानुसार संशोधित करने का निर्णय लिया है-

उपचुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम
चुनाव कार्यक्रम तिथि
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 11 नवंबर 2022 (शुक्रवार)
नामांकन भरने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2022 (शुक्रवार)
नामांकनों की जांच की तिथि 19 नवंबर 2022 (शनिवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2022 (सोमवार)
मतदान की तिथि 05 दिसंबर 2022 (सोमवार)
मतगणना की तिथि 08 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
तिथि जिसके पूर्व चुनाव संपन्न किया जाएगा 10 दिसंबर 2022 (शनिवार)
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular