Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेर रात पार्टी कर लौट रहे 4 दोस्तों की कार पेड़ से...

देर रात पार्टी कर लौट रहे 4 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 3 की मौके पर ही मौत

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में देर रात पार्टी करके लौट रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पेड़ से चिपक गई और बीच से फटती हुई दो हिस्सों में बंट गई।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गैस कटर की सहायता से कार को काटकर मृतकों को बाहर निकाला। घटना निवाड़ी जिला के पृथ्वीपुर थाना इलाके की है।

, चार दोस्त विनोद यादव (45), दीपक यादव (30), नरेंद्र यादव (27) और साहब सिंह यादव (35) क्रेटा कार में सवार थे। शुक्रवार रात करीब 9 बजे नैगुवा के पास चारों दोस्तों ने पार्टी की थी। इसके बाद सभी पृथ्वीपुर निवासी दीपक यादव को घर छोड़ने के लिए कार से निकल गए। इसी दौरान रास्ते में कार ओवरस्पीड की वजह से विशनपुरा के पास अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कार पेड़ से चिपककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल होकर अंदर ही फंस गए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने साहब सिंह को छोड़कर अन्य तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक दीपक यादव की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी।

एसडीओपी संतोष कुमार पटेल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर दुर्घटना हो गई है। मौके पर पहुंचे तो देखा कि कार पेड़ से चिपक गई थी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिसमें तीन की मौत हो गई है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular