Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबैतूल में बस-कार की टक्कर, भीषण हादसे में 11 की मौत, पीएम...

बैतूल में बस-कार की टक्कर, भीषण हादसे में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के बैतूल में बस और कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई है। बैतूल के झल्लर पुलिस स्टेशन के पास बस एक कार से टकरा गई इस भीषण हादसे में 11 लोगों की जान चली गई है। बैतूल के एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों में 5 साल की एक बच्ची
बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, ”देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।”

अमरावती से घर लौट रहे थे मजदूर    
पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में हादसे में हुए 11 लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।

PMO India
@PMOIndia
Pained by the loss of lives due to an accident in Betul, MP. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. Rs. 50,000 would be given to the injured: PM

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular