ब्रिटेन की लग्जरी कार मेकर रोल्स रॉयस भी अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में शामिल हो गई है। कंपनी ने फाइनली अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है। रोल्स रॉयस की इस इलेक्ट्रिक कार का नाम स्पेक्टर है। ये कार बाहर और अंदर से बेहद लग्जरी है। इसे देखने के बाद इस पर से नजर हटाना थोड़ा मुश्किल काम है। यह कार फैंटम कूपे मॉडल पर बेस्ड है। इसका लुक स्पेक्टर ब्रॉन्ड के ऑल-एल्युमिनियम स्पेसफ्रेम पर डेवलप किया गया है। इस कार की रेंज, बैटरी पैक, स्पीड, कीमत सभी के बारे में आपको बताते हैं।रोल्स रॉयस ने इस इलेक्ट्रिक कार में अब तक की सबसे चौड़ी ग्रिल दी है। इसके साथ ही इसमें स्प्लिट हैडलैंप डिजाइन, हैडलैंप क्लस्टर, हाई माउंटेड अल्ट्रा स्लिम LED DRLs के साथ 23-इंच के दमदार अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया है। इस इलेक्ट्रिक कार में आपको दो डोर ही देखने को मिलेंगे। इस इलेक्ट्रिक कूपे स्टाइल कार में एयरोडाइनेमिक्स का ध्यान भी रखा गया है। कंपनी के मुताबिक, डबल डोर वाली इस इलेक्ट्रिक कार फास्टबैक फैंटम कूपे से प्रेरित है। इसके 2023 की चौथी तिमाही में सड़कों पर उतरने की उम्मीद है।रोल्स रॉयस की कारें बेहद लग्जरी होती हैं। कंपनी ने अपनी इस पहली इलेक्ट्रिक कार में इस बात का पूरा ध्यान रखा है। साथ ही, इसमें दमदार बैटरी पैक भी दिया है। इसकी टेस्टिंग 25 लाख किलोमीटर तक की जाना है, जो 2023 तक पूरी हो जाएगी। यानी अब टेस्टिंग आखिरी फेज में है। इस कार से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 585 बीएचपी का पावर और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज के बाद इस कार को 520 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। ये 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड सिर्फ 4.5 सेकेंड में पकड़ लेगीरोल्स रॉयस रूफ के नीचे अपने स्टारलाइट हेडलाइनर के लिए जानी जाती है। अब स्पेक्टर में भी डोर पैनल पर शाइनिंग स्टार जैसा इफेक्ट देखा जा सकता है। यह पहली बार है जब कंपनी स्टारलाइट डोर से लैस है, जो 4796 LEDs से बने हैं। फ्रंट पैसेंजर के डैशबोर्ड सेक्शन में स्पेक्टर नेम प्लेट के साथ 5500 से ज्यादा इलुमिनेटेड LED क्लस्टर से बना एक स्टार-स्टडेड डिजाइन दिया है।




