Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeक्राइमफेसबुक पर बड़े घराने की महिलाओं को शारीरिक सम्‍बन्‍धों के जाल में...

फेसबुक पर बड़े घराने की महिलाओं को शारीरिक सम्‍बन्‍धों के जाल में फंसा लाखों वसूलता था ब्‍लैकमेलर

फेसबुक पर फर्जी नाम से दोस्ती करके बड़े घराने की महिलाओं को जाल में फंसाने का मामला शनिवार को सुर्खियों में आया। चार पीड़ित महिलाएं सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संपर्क में आईं। एक साथ आरोपित के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं से एक करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। तीन महिलाएं आगरा और एक दिल्ली की निवासी है। दो महिलाओं ने जबरन शरीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने यूथ हॉस्टल में संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई थी। उसमें अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी

महिलाओं ने बताया कि आरोपित मूलत टूंडला का निवासी है। आगरा में ठिकाने बदलकर रहता है। फेसबुक पर दूसरे नामों से अकाउंट बनाता है। आरोपित का असली नाम मोहित है। आरोपित बेहद शातिर है। दर्द भरी कहानी सुनाता है। खुद को गूगल कंपनी में एचआर बताता है। जबकि हकीकत कुछ और ही है।

एक महिला के साथ हुआ दुराचार
एक पीड़ित महिला सदर क्षेत्र की निवासी है। महिला ने बताया कि 2016 में फेसबुक पर मोहित से दूसरे नाम से दोस्ती की। खुद को अनाथ बताया। जानकारी दी कि उसकी पत्नी भाग गई है। बच्चा हॉस्टल में पढ़ता है। महिला से बच्चे के इलाज के नाम पर रुपये लिए। अपनी शादी में जेवरात चढ़ाने के नाम पर उनसे जेवरात मांग लिए। जेवरात वापस मांगने पर आरोपी ने भगवान टॉकीज के पास बुलाया। जवाहर नगर कालोनी में एक कमरे पर ले गया और दुराचार किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular