Saturday, October 18, 2025
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबागेश्वर धाम के शिष्यों पर लगाया आरोप,मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक पर...

बागेश्वर धाम के शिष्यों पर लगाया आरोप,मध्य प्रदेश में पूर्व विधायक पर जानलेवा हमला, जिंदा जलाने की मिली धमकी,

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के पूर्व विधायक आईडी प्रजापति की कार पर पत्थर से हमला हुआ है। इस घटना के समय आईडी प्रजापति अपनी कार में ही बैठे हुए थे। वाहन के पीछे का कांच पत्थर मारने की वजह से फूट गया। जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में करते हुए हमलावरो के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आईडी प्रजापति छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं।पूर्व विधायक आरडी प्रजापति की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। हांलाकि, घटना में उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। यह घटना सिविललाईन थाना क्षेत्र के सटई रोड़ इलाके की बताई जा रही है। आरडी प्रजापति गाड़ी से कही जा रहे थे। और इसी दौरान जब वो सटई रोड़ पहुंचे तो किसी अज्ञात ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। इसमें इसमें वो बाल-बाल बच गए। हालांकि गाड़ी के पीछे के हिस्से का कांच फूट गया। वो और उनके साथी ये नहीं देख पाए की हमला किसने किया हैपूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने ‘बागेश्वर धाम’ के शिष्यों पर गंभीर आरोप लागाया है। उन्होंने कहा कि मेरी फेसबुक पेज पर मुझे अप शब्द कहे गए और जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं फेसबुक पेज पर लिखा गया कि बागेश्वर धाम महाराज के खिलाफ जाओगे तो जला देंगे। इसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रपति तक से की है। पूर्व विधायक ने पिछली 3 तारीख को ओबीसी महासभा की रैली में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र महाराज और उनके परिवार के खिलाफ अशब्द बोलते हुए जिले के कांग्रेस और भाजपा विधायक, सांसद सहित केन्द्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के खिलाफ अशब्द बोले थे। और अब वो इन्हीं पर हमले का आरोप लगा रहे हैं।इस घटनाक्रम को लेकर पूर्व विधायक ने कहा कि इसकी मैंने कलेक्टर एसपी से लेकर सभी अधिकारियों को लिखित शिकायत की थी, जो मेरे ऊपर आज हमला किया गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि बागेश्वर धाम के शिष्यों ने इस तरह की हरकत की गई है। वह मुझे मारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होमे कहा कि मैंने 3 तारीख के भाषण में कुछ गलत नहीं कहा था बल्कि ओबीसी के पक्ष में बात रखी थी। जिसे बागेश्वर धाम वालों ने गलत तरीके से ले लिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular