Saturday, October 18, 2025
spot_img
Homeराज्यअचानक नैनो कार में लग गई, जिंदा जल गई महिला पति भी...

अचानक नैनो कार में लग गई, जिंदा जल गई महिला पति भी झुलसे

देवास – देवास जिले में चलती नैनो कार में आग भीषण आग लगने से महिला की मौत हो गई है। इस घटना में महिला के पति गंभीर अवस्था में झुलस गये। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण भी पहुंच गये। बड़ी मुश्किल से इस आग पर काबू पाया गया। इस घटना में महिला के जलने की जानकारी मिलते ही भौंरासा पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल सुनील को एंबुलेंस से देवास जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां इलाज के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।देवास जिले के भरोसा थाना अंतर्गत आने वाले महूड़ी और नराणा गांव के बीच में चलती नैनो कार में अज्ञात कारण से आग लग गई। आग की चपेट में महिला की जलकर मौत हो गई, वहीं उनके पति गंभीर रूप से झुलस गये। जानकारी के अनुसार, सुनिल सिंह अपनी पत्नी राधा का साथ रविवार की दोपहर में महूड़ी गांव अपने रिश्तेदार धमेन्द्र नायक के घर नैनो कार से पहुंची थे। यह कपल इंदौर से आया था। बताया जा रहा है कि यहां से लौटते समय महूड़ी और राणा के बीच रोड पर कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठी महिला का पति कुछ समझ पाता उसके पहले कार से लपटे उठने लगीं। सुनील ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, फिर भी वह बुरी तरह झुलस गया। लेकिन राधाबाई की जलने गाड़ी में ही मौत हो गई, गाड़ी भी जलकर खाक हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि नैनो गाड़ी में जले युवक को लाया गया है। जबकि महिला 70 फीसदी से ज्यादा जल चुकी हैं। प्राम्भिक रूप से उनका इलाज कर इन्दौर रेफर किया गया है। दोनों पति- पत्नी इन्दौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। भौंरासा थाना प्रभारी हितेश पाटिल ने बताया कि महूड़ी में धर्मेन्द्र नायक के घर सुनिल व राधाबाई निवासी कुमारखाड़ी मारीमाता इंदौर, शनिवार को आए थे। यह दोनों रविवार को दोपहर में रवाना हुए थे। प्रारंभिक जांच में जो आसपास के लोगों ने बताया है उसके मुताबिक, चलती कार में अचानक आग लग गई थी। आग लगने से महिला की मौत हो गई। यह घटना भौंरासा थाने के अंतर्गत आने वाले महूड़ी व नराणा गांव के बीच की है। आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो पाया है। इस मामले में जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular