Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराजनीतिकराजस्थान के बेरोजगारों की गुजरात में दांड़ी यात्रा

राजस्थान के बेरोजगारों की गुजरात में दांड़ी यात्रा

प्रदेश के युवा बेरोजगारों की विभिन्न मांगों को लेकर युवा बेरोजगारों की चौथे दिन भी गुजरात में दांडी यात्रा जारी है। दांडी यात्रा मेहसाना गुजरात से आगे निकली है। दांडी यात्रा का नेतृत्व उपेन यादव कर रहे हैं। उपेन यादव ने बताया कि दांडी यात्रा अहमदाबाद कांग्रेस कार्यालय तक जाएगी। प्रदेस के युवा बेरोजगार विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर सत्याग्रह करेंगे। यदि युवा बेरोजगारों के दांडी यात्रा और सत्याग्रह से कांग्रेस सरकार नहीं जागती है तो फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कूच करके भारत जोड़ो यात्रा का विरोध किया जाएगा। उपेन यादव ने कहा कि राजस्थान सरकार ने दांड़ी यात्रा के चौथे दिन भी वार्ता का करना मुनासिब नहीं समझा है। युवाओं के पैरों में छाले पड़ गए है। लेकिन सरकार ने बातचीत नहीं की है। उन्होंने कहा कि सीएम गहलोत खुुद को गांधीवादी नेता मानते है लेकिन बातचीत के लिए नहीं बुला रहे हैं। सरकार मांगे नहीं मानता है तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का विरोध करेंगे। उल्लेखनीय है कि बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने 2 अक्टूबर के दिन दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। दांडी यात्रा का आज तीसरा दिन है। राजस्थान बेरोजगार महासंघ अपनी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दांड़ी यात्रा निकाल रहा है। जिनमें कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती में 40फीसदी की बाध्यता में शिथिलता देकर सभी रिक्त पदों को भरने,राजकीय आईटीआई कॉलेजों में 1500 पदों पर कनिष्ठ अनुदेशक भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, पंचायतीराज JEN भर्ती की विज्ञप्ति जारी करने, ग्राम पंचायत ई मित्र संचालक संघ से जुड़े ई मित्र ऑपरेटर अभ्यर्थियों की तमाम मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने औरप्रतियोगी भर्ती परीक्षाओं में ओबीसी ईडब्ल्यूएस के नवीनतम सर्टिफिकेट को मान्य किया और किसी भी चयनित अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट की वजह से बाहर नहीं करने की मांग प्रमुख है। उपेन यादव ने राज्य सरकार से राजस्थान बेरोजगार आयोग बनाने की मांग की है। उपेन यादव का कहना है कि जैसे विभिन्न आयोग बने हैं वैसे ही राजस्थान बेरोजगार आयोग बनाया जाना चाहिए, ताकि युवाओं की मांगों की सुनवाई हो सके। उपेन यादव की दूसरी सबसे बड़ी मांग अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाने की है। उपेन यादव का कहना है कि प्रदेश के भर्तियों में बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाई जाए। CET से बाहर जूनियर अकाउंटेंट भर्ती को बाहर किया जाए और जल्द से जल्द विज्ञप्ति जारी की जाए।राजस्थान पुलिस कर्मचारियों का पे ग्रेड 3600 करने के साथ ही साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान किया जाए। समय पर पदोन्नति की के साथ ही ड्यूटी का समय फिक्स करने सहित पुलिसकर्मियों की अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular