बिहार के कृषि मंत्री के इस्तीफे के बाद से राजद में हलचल तेज हो गयी है। इस्तीफे के बाद अब सुधाकर सिंह को मानाने की सारी कवायद की जा रही है। राजद के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह से बात कर रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने सुधाकर सिंह से इस्तीफा वापस लेने की मांग की है। उन्होंने सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए उन्हें पार्टी में संपर्क करना चाहिए था न कि इस्तीफा दे देना सही है। राजद के प्रदेश महसचिव भाई अरुण ने सुधाकर सिंह से बात की और इस्तीफा वापस लेने का अनुरोध किया है। प्रदेश महासचिव भाई अरुण ने तेजस्वी यादव से इस्तीफा मंजूर न करने की अपील की है। राजद के वरिष्ठ नेता लगातार कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से इस्तीफा वापस लेने की बात कर रहे हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंपा था।बीते दिनों से अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंपा। कई दिनों से चल रही तकरार का अंत सुधाकर सिंह के इस्तीफे से हुआ। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने सुधाकर सिंह से बात करने की कोशिश की लेकिन सुधाकर सिंह कैबिनेट की मीटिंग से उठकर चले गये थे। इससे पहले खुले मंच से कृषि मंत्री ने विवादित बयान दिया था कि विभाग के अफसर और कर्मचारी चोर हैं और वो चोरों के सरदार हैं।