Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सलिपस्टिक जैसे इयरबड्स Nothing Ear (Stick) का अनोखा डिजाइन दिखा, कीमत भी...

लिपस्टिक जैसे इयरबड्स Nothing Ear (Stick) का अनोखा डिजाइन दिखा, कीमत भी हुई लीक

चाइनीज टेक कंपनी Nothing के प्रोडक्ट्स उनके सबसे खास डिजाइन की वजह से अलग पहचान बना रहे हैं और अब कंपनी Nothing Ear (Stick) नाम से TWS बड्स लॉन्च करने जा रही है। ब्रैंड ने अब तक इसकी लॉन्च डेट नहीं बताई है और सभी स्पेसिफिकेशंस भी कन्फर्म नहीं किए हैं। इससे पहले ही नथिंग इयर (स्टिक) का डिजाइन एक वीडियो में सामने आया है। कंपनी साल के आखिर तक इसे मार्केट में उतार सकती है। आधिकारिक घोषणा से पहले बर्लिन की कंपनी ACRONYM के लोकप्रिय डिजाइनर एरोलसन ह्यू ने नथिंग इयर (स्टिक) का डिजाइन शोकेस किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए यह नया प्रोडक्ट दिखाया है। वीडियो में दिख रहा है कि नए बड्स के केस का डिजाइन लिपस्टिक जैसा होगा और इसमें बड्स को रखने और निकालने के लिए रोलिंग मैकेनिज्म दिया गया है। खास तरह से ओपेन होगा नथिंग इयर (स्टिक) का केस
अन्य TWS केस को शटर की मदद से बंद किया या खोला जा सकता है। वहीं, नथिंग इयर (स्टिक) को लिपस्टिक की तरह रोल करते हुए ओपेन करना होगा। इसे रोल करने पर बड्स को निकाला जा सकेगा और इसी तरह बड्स रखने के बाद केस रोल-बैक करने पर बड्स सुरक्षित ढंग से उसके अंदर चले जाएंगे और बाहर नहीं निकलेंगे।  रेड-वाइट कलर ऑप्शन में दिखे नए TWS बड्स
वीडियो से पता चला है कि इस डिवाइस को कंपनी रेड-वाइट कलर ऑप्शन में ला सकती है और इसका बड़ा हिस्सा पारदर्शी है। नथिंग इयर (स्टिक) के कुछ फीचर्स सर्टिफिकेशंस के चलते भी लीक हुए थे। इसमें AI Bass सपोर्ट के अलावा ब्लूटूथ v5.2 कनेक्टिविटी मिल सकती है। साथ ही यह IP54 रेटिंग के साथ आएगा और छोटे आकार के चलते इसे जेब में रखना या सफर पर ले जाना आसान होगा।अमेजन पर प्रोडक्ट लिस्टिंग से कीमत भी हुई लीक
नथिंग का नया ऑडियो प्रोडक्ट इससे पहले अमेजन पर दिखा था, जहां से इसकी कीमत भी सामने आई थी। इयरबड्स की कीमत अमेजन पर 99 यूरो दिखी थी, जो 7,877 रुपये के करीब है। हालांकि, इसे आधिकारिक कीमत नहीं माना जा सकता और अलग-अलग मार्केट में इसे अलग कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular