Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमिशन 2023 को लेकर रातापानी सेंचुरी गेस्ट हाउस में भाजपा के दिग्गज...

मिशन 2023 को लेकर रातापानी सेंचुरी गेस्ट हाउस में भाजपा के दिग्गज नेताओं की बैठक

मध्य प्रदेश में हुए पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई। शनिवार को भाजपा की बड़ी कोर बैठक भोपाल के नजदीक रातापानी सेंचुरी गेस्ट हाउस में होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है।

दरअसल भाजपा दफ्तर से लेकर मंत्रियों के एक दूसरे के आवास पर मेलजोल का सिलसिला जारी रहा। रातापानी सेंचुरी गेस्ट हाउस में होने वाली भाजपा की बड़ी बैठक से पहले शुक्रवार को दिग्गज नेताओं ने आपस में मेलजोल की। एक तरफ जहां बैठक के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ भोपाल पहुंचे। तो वहीं सिंधिया अपने स्वागत की जगह नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करवाते नजर आए।

जानकारी के अनुसार बैठक से पूर्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के बीच चर्चा हुई थी। वहीं देर रात गृह मंत्री से गोविंद सिंह राजपूत मिलने पहुंचे थे। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से भी मुलाकात की। इसके बाद गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री अरविंद भदौरिया की भी मुलाकात हुई।

वहीं नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ ही बैठक में शामिल होने लिए भोपाल पहुंचे। जिसके बाद सिंधिया के निवास पर बैठक हुई। सूत्रों की माने तो इस बैठक में सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे। इसी कड़ी में सीएम हाउस में देर रात तक बैठक हुई। जिसमें मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री मौजूद रहे।

जानकारों की माने तो इस बैठक में 2023 को लेकर रणनीति बनेगी। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी तय की जा सकती है। साथ ही निगम मंडल को लेकर भी फैसले होना लगभग तय माना जा रहा है।निकाय चुनाव रिजल्ट के दूसरे दिन बैठक में चुनाव परिणाम और 2023 को लेकर मंथन होगा। निकाय चुनाव के रिजल्ट पर बारीकी से चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular