Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराज्यविवेक अग्निहोत्री ने बीफ खाने पर अब दी सफाई, बोले- भारत में...

विवेक अग्निहोत्री ने बीफ खाने पर अब दी सफाई, बोले- भारत में गोमांस नहीं भैंसा मिलता है

विवेक अग्निहोत्री को बीते दिनों एक पुराने वीडियो पर ट्रोल किया गया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि वह बीफ खाते हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस वीडियो पर बात की है। विवेक का कहना है कि वो वीडियो एडिटेड था। साथ ही यह भी कहा कि भारत में बीफ का मतलब भैंस होता है गाय नहीं। विवेक ने यह भी बताया कि उन्होंने बीफ खाना और शराब पीना क्यों शुरू किया था। इस इंटरव्यू में विवेक ने रणबीर के बीफ खाने पर भी कमेंट कियाब्रह्मास्त्र की रिलीज के पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बीफ पसंद करने की बात बोल रहे थे। इस पर उनको ट्रोल किया गया तो कुछ लोग विवेक अग्निहोत्री का वीडियो खोज लाए जिसमें उन्होंने भी बीफ पसंद होने की बात कही थी। इस बीच विवेक ट्विटर पर रिऐक्ट करते रहे। अब एक रीसेंट इंटरव्यू में वह इस मुद्दे पर बोले हैं। विवेक ने ब्रूट इंडिया से बातचीत में कहा, लोग बात को गलत तरीके से ले लेते हैं। एक वीडियो क्लिप थी। लोगों ने इसका साउंड एडिट कर दिया था। मैंने कहा था मैं बीफ खाता था। मैं अब बीफ नहीं खाता हूं। लोगों ने इससे नहीं को एडिट कर दिया तो लगने लगा कि मैं बीफ खाता था और आज भी खाता हूं। लोगों ने ऐसा किया पर मुझे कोई दिक्कत नहीं है।विवेक ने बताया, जहां तक बीफ की बात है, मैं बीफ खाया करता था से लगता है कि जैसे मैं रोजाना बीफ खाता था। तो भारत में आपको बीफ मिलता ही नहीं है। यह बफेलो होता है। विवेक बोलते हैं, जब जवान लड़के-लड़कियां आते हैं तो थोड़े विद्रोही हो जाते हैं। मैं बहुत सख्त शाकाहारी परिवार से हूं। मेरी मां ने कभी लहसुन-प्याज तक नहीं खाया। मैं ऐसे परिवार से हूं जो लौकी खाता है। जब आप जवान होते हो तो विद्रोह करना चाहते हो। सबसे पहले आप सिगरेट पीना शुरू करते हो। फिर शराब फिर बाहर निकलते हो। एक रेस्ट्रॉन्ट है जहां हर कोई जाता हैविवेक बोले, जब आप भारत से बाहर जाते हो तो बर्गर में जो मिलता है खा लेते हो। ऐसा नहीं कि अलग से बीफ ऑर्डर करके खाते हो। रणबीर के बीफ खाने पर विवेक ने कहा कि खाना किसी की भी पर्सनल चॉइस है और उन्हें दुख है कि रणबीर को उनके पुराने वीडियो पर टारगेट किया गया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular