इंदौर
मध्य प्रदेश में एक कुत्तों के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। इन दोनों ही लोगों पर एक स्ट्रे डॉग्स के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल छिड़कने का आरोप है। घटना इंदौर की है। संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जब इन कुत्तों के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल छिड़क कर उनके साथ क्रूरता की गई तब वो दर्द से काफी परेशान थे। पुलिस ने बताया है कि जाओरा कंपाउंड इलाके में स्थित एक डेयरी के दो कर्मचारियों पर आरोप है कि वो काफी लंबे समय से कुत्तों को परेशान कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह लोग एक सीरिंज के जरिए कुत्तों के प्राइवेट पार्ट पर पेट्रोल का छिड़काव करते थे। अभी तक इन दोनों को पकड़ा नहीं जा सका है।ऑर्गनाइजेशन, इंदौर, के अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने इस मामले में संयोगितागंज थाने में केस दर्ज करवाई है। यह केस मंगलवार की रात दर्ज किया गया है। इन दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रियांशु जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने इन दोनों को पशुओं से क्रूरता करते हुए देखा और फिर हमें इसकी जानकारी दी थी। यह भी बताया गया कि कुत्तों को तड़पता देख यह लोग खुश होते हैं।