Wednesday, October 15, 2025
spot_img
HomeUncategorizedदिग्विजय सिंह को नहीं मिला हाईकमान का साथ? दौड़ से हटने का...

दिग्विजय सिंह को नहीं मिला हाईकमान का साथ? दौड़ से हटने का ऐलान

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर लग रही अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्थिति साफ कर दी है। अपने ही एक बयान को लेकर शुरू हुई अटकलों पर विराम लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नहीं हैं। जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे और आलाकमान के निर्देशों का पालन करेंगे।

इससे पहले एक टीवी चैनल से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि उनकी संभावना को क्यों खारिज किया जा रहा है। माना गया कि वह अशोक गहलोत और शशि थरूर की उम्मीदवारी मुकाबले में तीसरे प्रत्याशी के रूप में उतरना चाहते हैं। अटकलों के बीच दिग्विजय सिंह गुरुवार को ‘भारत जोड़ों’ यात्रा से ब्रेक लेकर दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष से उनकी मुलाकात हुई। अब पूर्व सीएम की ओर से खुद को इस दौड़ से बाहर बताए जाने पर माना जा रहा है कि हाईकमान ने उन्हें मंजूरी नहीं दी है।

राहुल गांधी की ओर से नामांकन से इनकार किए जाने के बाद अब गहलोत और थरूर के बीच मुकाबला तय माना जा रहा है। चर्चा में तो कमलनाथ से लेकर मनीष तिवारी तक कई नेताओं के नाम आए, लेकिन अभी तक किसी तीसरे नेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular