Friday, October 24, 2025
spot_img
Homeदुनियारूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कहें PM मोदी, पुतिन...

रूस को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कहें PM मोदी, पुतिन की धमकी पर US की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें शांति का पाठ पढ़ाया था। अमेरिका और फ्रांस सहित कई अन्य पश्चिमी देशों ने इसके लिए पीएम मोदी की खूब सराहना की। हालांकि, पुतिन ने रूस में सेना के मोबिलाइजेशन का आदेश दिया है। इसके साथ ही पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी बात को हल्के में न लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें शांति का पाठ पढ़ाया था। अमेरिका और फ्रांस सहित कई अन्य पश्चिमी देशों ने इसके लिए पीएम मोदी की खूब सराहना की। हालांकि, पुतिन ने रूस में सेना के मोबिलाइजेशन का आदेश दिया है। इसके साथ ही पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी बात को हल्के में न लें।

आपको बता दें कि पीएम मोदी इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करने नहीं जा रहे हैं। हालांकि, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिमी देशों के विदेश मंत्रियों के साथ एक बैठक में जरूर शामिल होंगे।

पश्चिमी देशों को पुतिन की चेतावनी
व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘जो लोग रूस के खिलाफ इस तरह के बयानों को बढ़ावा दे रहे हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि रूस के पास भी नाटो देशों से निपटने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। हमारे देश की एकता और अखंडता पर जब भी कोई खतरा पैदा होगा तो फिर हम अपनी पूरी शक्ति का इस्तेमाल करेंगे।’ पुतिन ने कहा कि हमारी इस चेतावनी को किसी को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस बीच बुधवार से ही पुतिन ने मिलिट्री मोबिलाइजेनश का आदेश दे दिया है। इसके तहत उन नागरिकों को तैयार किया जाएगा, जिन्होंने कभी सैन्य प्रशिक्षण लिया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular