ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।
जानें कैसा रहेगा आपका 23 सितंबर का दिन…
मूलांक 1- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 2- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 3- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 4- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। बिगड़े हुए कार्य बन सकेंगे। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अटके हुए कार्य बन सकेंगे। प्रयास जारी रखें। जोखिमभरे मामलों में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।
मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। संगीत और कला के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। साामजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
मूलांक 7- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मित्रों से मुलाकात संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। मित्रों से मुलाकात संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।




