Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeभाजपादैनिक अंकराशि: 20 सितंबर का दिन इन बर्थडेट वालों के लिए लकी,...

दैनिक अंकराशि: 20 सितंबर का दिन इन बर्थडेट वालों के लिए लकी, मिलेगा शुभ समाचार

Numerology Horoscope 20 September:अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। नंबर निकालने के लिए जन्मतिथि की आवश्यकता होती है।

Numerology Horoscope 20 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 20 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 3- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है। परिजनों से अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular