प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दशकों बाद भारत की धरती पर चीते लौटे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई।
Sat, 17 Sep 2022 02:59 PM
शाह ने दिव्यांगजनों को मुफ्त दिव्यांग सहायता उपकरण बांटे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को मुफ्त दिव्यांग सहायता उपकरण और अन्य सामान बांटे।
Sat, 17 Sep 2022 02:50 PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर के कराहल में स्वयं सहायता समूहों की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक बहन इस अभियान से जुड़े।’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आजादी की लड़ाई में देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं रही हैं… जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उस क्षेत्र में उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया और विकास केंद्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं आप सभी को सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं रहता तो मैं अपनी मां का पास जाता, उनके चरण छू करके आशीर्वाद लेता। आज मैं अपनी मां के पास नहीं जा सका लेकिन आज जब मेरी मां देखेगी कि मध्य प्रदेश के आदीवासी अंचल की लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, तो उनको जरूर संतोष होगा।’
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘वक्त आ गया है। सुबह के 10 बज गए हैं और प्रधानमंत्री के उपहारों की नीलामी अब शुरू हो गई है और लाइव चल रही है। वेबसाइट पीएममोमेंटोज डॉट गॉव पर पंजीकरण करा नीलामी में शामिल हों , जिस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मिले खास तोहफे (नीलामी के लिए) रखे गए हैं।’
मूर्तिकार अरुण योगीराज की ओर से बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन 1,200 से ज्यादा उपहारों की नीलामी शनिवार को आरंभ हो गई। यह नीलामी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शनिवार सुबह शुरू हुई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘BJP के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने तय किया कि सेवा पखवाड़ा के रूप में PM का जन्मदिन मनाएंगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता रिकॉर्ड बनाते हुए रक्तदान कर रहे हैं। BJP सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, पार्टी का आयाम सेवा है जिस पर पार्टी कार्य कर रही है।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 21वीं सदी का भारत, पूरी दुनिया को संदेश दे रहा है कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकीय कोई विरोधाभाषी क्षेत्र नहीं है। पर्यावरण की रक्षा के साथ ही देश की प्रगति भी हो सकती है, ये भारत ने दुनिया को करके दिखाया है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है।’
पीएम मोदी ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना होगा और कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा। आज ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। कूनो राष्ट्रीय उद्यान को अपना घर बनाने में सक्षम होने के लिए हमें इन चीतों को कुछ महीने का समय देना होगा।
कूनो नेशनल पार्क में जब चीता फिर से दौड़ेंगे, तो यहां का ग्रासलैंड इकोसिस्टम फिर से बहाल होगा, जैव विविधता और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में यहां पर्यावरण पर्यटन भी बढ़ेगा। यहां विकास की नई संभावनाएं जन्म लेंगी।
पीएम मोदी ने कहा कि मानवता के सामने ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब समय का चक्र हमें अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका देता है। आज सौभाग्य से हमारे सामने एक ऐसा ही क्षण है।
मोदी ने कहा, ‘ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। आज आजादी के अमृतकाल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं हमारे मित्र देश नामीबिया और वहां की सरकार का भी धन्यवाद करता हूं जिनके सहयोग से दशकों बाद चीते भारत की धरती पर वापस लौटे हैं। मुझे विश्वास है कि ये चीते ना केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराएंगे, बल्कि हमारे मानवीय मूल्यों और परंपराओं से भी अवगत कराएंगे।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘दशकों पहले जैव-विविधता की सदियों पुरानी जो कड़ी टूट गई थी, विलुप्त हो गई थी, आज हमें उसे फिर से जोड़ने का मौका मिला है। आज भारत की धरती पर चीता लौट आए हैं। मैं ये भी कहूंगा कि इन चीतों के साथ ही भारत की प्रकृतिप्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जागृत हो उठी है।’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज चीता दशकों बाद हमारी धरती पर वापस आए हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर मैं सभी भारतीयों को बधाई देता हूं। साथ ही नामीबिया की सरकार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। यह उनकी मदद के बिना संभव नहीं हो पाता।
AAP विधायक अमानतुल्ला खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली को साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। कल ACB ने अमानतुल्ला खान के साथ उनके परिसरों पर भी छापा मारा था। हामिद अली के घर से एक पिस्तौल, कुछ गोलियां और 12 लाख रुपये नकद बरामद हुआ।
मालवाहक बोइंग विमान ने शुक्रवार रात को नामीबिया से उड़ान भरी थी और लगभग 10 घंटे की लगातार यात्रा के दौरान चीतों को लकड़ी के बने विशेष पिंजरों में पहले ग्वालियर फिर यहां लाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।
राजस्थान सरकार ने एथलीटों के लिए सरकारी नौकरी में 2% आरक्षण की घोषणा की। 229 प्रतिभावान खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के साथ कोच और खिलाड़ियों के लिए पेंशन का भी प्रावधान किया। सरकार ने अंतराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये किया।
Sat, 17 Sep 2022 10:46 AM
दलाई लामा ने PM मोदी को बर्थडे की दी बधाई
तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने ट्वीट किया, ‘भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के अवसर पर मैंने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए, जहां दो बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ेंगे। दूसरा वे श्योपुर में स्वयं सहायता समूहों के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता पखवाड़ा में भाग लिया। इस दौरान वह सफाई करते नजर आए।
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आपके जन्मदिन के अवसर पर अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं। श्री पशुपतिनाथ सदैव आपकी रक्षा करें।’
Sat, 17 Sep 2022 09:28 AM
टेरा एविया की विशेष उड़ान में लाए गए चीते
इन चीतों को टेरा एविया की एक विशेष उड़ान में लाया गया है जो यूरोप में चिसीनाउ, मोल्दोवा में स्थित एक एअरलाइन है। यह चार्टर्ड यात्री और मालवाहक उड़ानें संचालित करती है। कूनो राष्ट्रीय उद्यान विंध्याचल पहाड़ियों के उत्तरी किनारे पर स्थित है और 344 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला हुआ है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को ‘तेलंगाना मुक्ति दिवस’ समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौजूद रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।’
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक लाइन का ट्वीट करके कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।’
Sat, 17 Sep 2022 08:37 AM
नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामना दी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 72वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वन्यजीव विशेषज्ञों की उपस्थिति में शनिवार को सुबह लगभग 10.45 बजे जानवरों को 10 किमी में फैले एक बाड़े में छोड़ देंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘चीता समाप्त हो गया था। चीता को पुनर्स्थापन करने का ऐतिहासकि काम हो रहा है। ये इस सदी की वन्य जीवन की सबसे बड़ी घटना है। इससे मध्य प्रदेश और विशेष तौर पर उस अंचल में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ेगा।’
भारत से चीते विलुप्त हो गए थे। आखिरी चीता 1947 में छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में मारा गया था। इसके बाद 1952 में इसे विलुप्त घोषित कर दिया गया था। इन्हें भारत लाने के प्रयास में दशकों लग गए। 1970 के दशक में इसकी शुरुआत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने थी। अब तक हमेशा अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक या कानूनी बाधाओं में इसे भारत लाने की कोशिश विफल होती रही।
नामीबिया से 8 चीतों को लेकर आ रही स्पेशल चार्टर्ड कार्गो फ्लाइट मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर लैंड हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपी के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को रिलीज करेंगे।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मजबूती दी है। पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘प्रधानमंत्री… भारत के लिए भगवान का वरदान है, यह मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि जन्म लेने के बाद से ही उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। PM बड़े फैसले लेते हैं।’
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 9वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी केरल के करुणागापल्ली पहुंचे हैं।
आज नामीबिया से आठ चीते भारत आ रहे हैं। एक विशेष विमान में सवार होकर ये चीते शनिवार सुबह मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। इसके बाद इन्हें हेलिकॉप्टर से कुनो नेशनल पार्क ले जाया जाएगा जहां उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा छोड़ा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित करेगी और इसके तहत वह रक्तदान शिविर लगाएगी, स्वच्छता अभियान चलाएगी तथा ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘सेवा पखवाड़ा’ का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।’
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता देश के सभी जिलों में ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएंगे और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश देंगे। सिंह ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान पार्टी कार्यकर्ता पौधारोपण, स्वच्छता और जागरूता अभियान भी चलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांग जनों के बीच उपकरणों का वितरण करेंगे, खादी के उत्पादों को प्रोत्साहित करेंगे और मुफ्त स्वास्थ्य जांच केंद्र लगाएंगे।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को भाजपा राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर सभी राज्य मुख्यालयों और जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी। केंद्रीय मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे।
मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन अन्य 1,200 उपहारों की शनिवार से नीलामी आरंभ होगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा कि भगवान गणेश की प्रतिमा, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां भी प्रधानमंत्री को भेट किए गए उपहारों में शामिल है, जिनकी ई-नीलामी की जाएगी। ई-नीलामी से प्राप्त हुई धनराशि ‘नमामि गंगे’ मिशन को दान की जाएगी।
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में जगद्गुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल पर स्थापित उनकी भव्य प्रतिमा का निर्माण करने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने इसी साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें अखंड पत्थर से बनी नेताजी की दो फुट ऊंची प्रतिमा का मॉडल भेंट किया था। उस समय मोदी ने ट्वीट कर कहा था, ”आज अरुण योगीराज से मिलकर बहुत खुशी हुई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उत्कृष्ट प्रतिमा भेंट करने के लिए मैं उनका आभारी हूं।”
रेड्डी ने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री को सौंपे गए उपहार भी इस नीलामी का हिस्सा होंगे। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे 24 उपहारों की नीलामी की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”इन खिलाड़ियों में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदक विजेता, पैरालंपिक खेल 2022 और थॉमस कप में भाग लेने वाले खिलाड़ी शामिल हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले कई खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री को खेल वस्तुएं उपहार में भेट की थी। ये भी नीलामी का हिस्सा होंगी।” इस बार राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में हुए और वहां भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदेर्शन से सभी का दिल जीता था। नीलामी वेब पोर्टल पीएममोमेंटोज डॉट गॉव के जरिए की जाएगी और यह दो अक्टूबर को समाप्त होगी। कुछ उपहारों को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए लगाया गया है।
नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ। मोदी जब सिर्फ आठ साल के थे, तभी वह राष्ट्रीय स्वयेसंवक संघ (RSS) के संपर्क में आए। वह महज 20 साल की उम्र में पूरी तरह से आरएसएस के प्रचारक बन गए। वह पहली बार 1971 में औपचारिक रूप से आरएसएस में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुरकर नहीं देखा। मोदी ने बचपन में वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में अपने पिता की भी मदद की। नरेंद्र मोदी करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद उनके नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की।