Monday, October 20, 2025
spot_img
Homeभारतजन्मदिन पर मां के पास नहीं जा सका लेकिन लाखों माताओं से...

जन्मदिन पर मां के पास नहीं जा सका लेकिन लाखों माताओं से आशीर्वाद मिला- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह 72 साल के हो गए। इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। देश-विदेश से शुभकामना संदेश आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मेदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। दशकों बाद भारत की धरती पर चीते लौटे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी इस मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शनिवार को 15 दिवसीय रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई।

Sat, 17 Sep 2022 02:59 PM

शाह ने दिव्यांगजनों को मुफ्त दिव्यांग सहायता उपकरण बांटे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को मुफ्त दिव्यांग सहायता उपकरण और अन्य सामान बांटे।

Sat, 17 Sep 2022 02:50 PM

मोदी ने देखी स्वयं सहायता समूहों की ओर से आयोजित प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर के कराहल में स्वयं सहायता समूहों की ओर से आयोजित एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Sat, 17 Sep 2022 02:34 PM

‘स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में मदद’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 8 वर्षों में स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने में हमने हर प्रकार से मदद की है। देश में 8 करोड़ से अधिक बहनें इस अभियान से जुड़ी हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर ग्रामीण परिवार से कम से कम एक बहन इस अभियान से जुड़े।’

Sat, 17 Sep 2022 02:11 PM

देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं रहीं: मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आजादी की लड़ाई में देश की बेटियां किसी से पीछे नहीं रही हैं… जिस भी सेक्टर में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। उस क्षेत्र में उस कार्य में सफलता अपने आप तय हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इसका बेहतरीन उदाहरण है, जिसको महिलाओं ने नेतृत्व दिया है।’

Sat, 17 Sep 2022 02:09 PM

‘राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा’

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछली शताब्दी के भारत और इस शताब्दी के नए भारत में एक बहुत बड़ा अंतर हमारी नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व के रूप में आया है। आज के नए भारत में पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति का परचम लहरा रहा है।’

Sat, 17 Sep 2022 02:08 PM

महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में शामिल हुए मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में भाग लिया और विकास केंद्रो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती पर स्वयं सहायता समूहों का इतना बड़ा सम्मेलन अपने आप में बहुत विशेष है। मैं आप सभी को सभी देशवासियों को विश्वकर्मा पूजा की भी शुभकामनाएं देता हूं।

Sat, 17 Sep 2022 01:47 PM

‘जन्मदिन पर मां के पास नहीं जा सका लेकिन…’

पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर मेरे जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम नहीं रहता तो मैं अपनी मां का पास जाता, उनके चरण छू करके आशीर्वाद लेता। आज मैं अपनी मां के पास नहीं जा सका लेकिन आज जब मेरी मां देखेगी कि मध्य प्रदेश के आदीवासी अंचल की लाखों माताएं मुझे आशीर्वाद दे रही हैं, तो उनको जरूर संतोष होगा।’

Sat, 17 Sep 2022 01:15 PM

नीलामी में शामिल होने का तरीका

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘वक्त आ गया है। सुबह के 10 बज गए हैं और प्रधानमंत्री के उपहारों की नीलामी अब शुरू हो गई है और लाइव चल रही है। वेबसाइट पीएममोमेंटोज डॉट गॉव पर पंजीकरण करा नीलामी में शामिल हों , जिस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मिले खास तोहफे (नीलामी के लिए) रखे गए हैं।’

Sat, 17 Sep 2022 01:13 PM

मोदी को मिले 1,200 से अधिक उपहारों की नीलामी शुरू

मूर्तिकार अरुण योगीराज की ओर से बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमूर्ति और राष्ट्रमंडल खेलों के विजेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहारों सहित तकरीबन 1,200 से ज्यादा उपहारों की नीलामी शनिवार को आरंभ हो गई। यह नीलामी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर शनिवार सुबह शुरू हुई।

Sat, 17 Sep 2022 12:42 PM

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का रक्तदान

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘BJP के करोड़ों कार्यकर्ताओं ने तय किया कि सेवा पखवाड़ा के रूप में PM का जन्मदिन मनाएंगे। हमारे लाखों कार्यकर्ता रिकॉर्ड बनाते हुए रक्तदान कर रहे हैं। BJP सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं है, पार्टी का आयाम सेवा है जिस पर पार्टी कार्य कर रही है।’

Sat, 17 Sep 2022 12:27 PM

पर्यावरण की रक्षा के साथ ही देश की प्रगति: मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘आज 21वीं सदी का भारत, पूरी दुनिया को संदेश दे रहा है कि अर्थव्यवस्था और पारिस्थितिकीय कोई विरोधाभाषी क्षेत्र नहीं है। पर्यावरण की रक्षा के साथ ही देश की प्रगति भी हो सकती है, ये भारत ने दुनिया को करके दिखाया है।’

Sat, 17 Sep 2022 12:15 PM

‘चीतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस का हो रहा पालन’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय गाइडलाइंस पर चलते हुए भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है। हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है।’

Sat, 17 Sep 2022 12:14 PM

मोदी बोले- चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना

पीएम मोदी ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में इन चीतों को देखने के लिए लोगों को धैर्य दिखाना होगा और कुछ महीनों तक इंतजार करना होगा। आज ये चीते मेहमान बनकर आए हैं। कूनो राष्ट्रीय उद्यान को अपना घर बनाने में सक्षम होने के लिए हमें इन चीतों को कुछ महीने का समय देना होगा।

Sat, 17 Sep 2022 12:11 PM

चीतों के आने से जैव विविधता और बढ़ेगी: मोदी

कूनो नेशनल पार्क में जब चीता फिर से दौड़ेंगे, तो यहां का ग्रासलैंड इकोसिस्टम फिर से बहाल होगा, जैव विविधता और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में यहां पर्यावरण पर्यटन भी बढ़ेगा। यहां विकास की नई संभावनाएं जन्म लेंगी।

Sat, 17 Sep 2022 12:08 PM

मोदी बोले- नए भविष्य के निर्माण का यह मौका

पीएम मोदी ने कहा कि मानवता के सामने ऐसे अवसर बहुत कम आते हैं, जब समय का चक्र हमें अतीत को सुधारकर नए भविष्य के निर्माण का मौका देता है। आज सौभाग्य से हमारे सामने एक ऐसा ही क्षण है।

Sat, 17 Sep 2022 12:05 PM

देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुटा: मोदी

मोदी ने कहा, ‘ये दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक प्रयास नहीं हुआ। आज आजादी के अमृतकाल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है।’

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular