Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeदुनियामक्का में महारानी एलिजाबेथ के लिए उमरा करने पहुंचा शख्स, हुआ अरेस्ट

मक्का में महारानी एलिजाबेथ के लिए उमरा करने पहुंचा शख्स, हुआ अरेस्ट

दुनियाभर के मुसलमान पवित्र मक्का पहुंचते हैं लेकिन कई बार वहां गैर मुस्लिमों के प्रवेश से हड़कंप मच जाता है। इसी बीच वहां से एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जब एक शख्स ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए उमरा करने पहुंच गया। यमन के रहने वाले इस शख्स ने मक्का मस्जिद के अंदर पोस्टर लहरा दिया जिसमें महारानी का नाम लिखा था। इस शख्स को अरेस्ट किया गया है।

मस्जिद के अंदर महारानी के लिए उमरा
दरअसल, यह घटना सऊदी अरब स्थित पवित्र मक्का की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शख्स ने कहा कि वह मस्जिद के अंदर महारानी की आत्मा की शांति के लिए उमरा किया है। यह शख्स गैर मुस्लिम है और यमनी नागरिक है। इतना ही नहीं इस शख्स का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह मस्जिद में वहां खड़ा है जहां गैर-मुसलमानों के जाने की मनाही है।

मक्का में पोस्टर और नारे लगाने पर रोक
इस दौरान शख्स के हाथ में एक पोस्टर है जिसमें लिखा है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की आत्मा के लिए उमराह मैं भगवान से उन्हें स्वर्ग देने की दुआ मांगता हूं। फिलहाल इस शख्स को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस शख्स पर भड़के हुए हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि मक्का जाने वाले तीर्थयात्रियों को पोस्टर और नारे लगाने पर रोक है।बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया था। ब्रिटेन के महाराज के रूप में चार्ल्स तृतीय ने सोमवार को पहली बार संसद को संबोधित करते हुए महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि दी और संवैधानिक शासन के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular