Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeराजनीतिककोयला घोटाला: ED ने समन में कर दी गलती, अभिषेक बनर्जी की...

कोयला घोटाला: ED ने समन में कर दी गलती, अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार को फिर किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर को धन शोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दरअसल, उसने गंभीर को ‘भूलवश’ सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के बजाय रविवार देर रात साढ़े 12 बजे पेश होने का नोटिस जारी कर दिया था। गंभीर को 10 सितंबर को कोलकाता हवाई अड्डे पर ईडी के अधिकारियों ने सोमवार ‘देर रात साढ़े 12 बजे’ यहां एजेंसी के कार्यालय में पेश होने का नोटिस सौंपा था। उन्होंने कथित कोयला घोटाला मामले में उनसे पूछताछ करने की जरूरत का हवाला देते हुए उन्हें विदेश जाने वाली उड़ान में सवार होने से रोक दिया था।

सूत्रों ने बताया कि गंभीर समन में दिए गए वक्त के अनुसार सॉल्ट लेक में ईडी कार्यालय पहुंच गयी थीं लेकिन यह अनजाने में जारी की गयी गलत तारीख थी और उन्हें कार्यालय बंद मिला तथा वे कुछ तस्वीरें खींचने के बाद लौट गयीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले के समन में दिया गया मध्यरात्रि का वक्त ‘टंकण की त्रुटि’ थी, जिसके चलते ‘पीएम (अपराह्न) के बजाय एएम (पूर्वाह्न)’ हो गया था जबकि इसे 12 सितंबर को ‘दोपहर साढ़े 12 बजे’ होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि अब गंभीर को दोपहर करीब दो बजे एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नया समन भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular