Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री श्री चौहान उत्तम क्षमा महापर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री चौहान उत्तम क्षमा महापर्व में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में इतवारिया बाज़ार में जैन समाज के उत्तम क्षमा महापर्व में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ ससंघ विराजित मुनि आदित्य सागर जी महाराज और पूर्णमति माताजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माताजी के उपदेशों का श्रवण भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण है। समस्त विश्व क्षमा भाव अपनाए तो धरती की सभी समस्याएँ हल हो सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जो दूसरों को जीतता है, वह वीर होता है और जो स्वयं को जीते वह महावीर होता है। उन्होंने कहा कि अहंकार को हराना स्वयं को जीतने के समान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उत्तम क्षमा महापर्व पर समस्त प्रदेशवासियों से मनसा-वाचा-कर्मणा जाने अनजाने हुई गलतियों के लिए क्षमा भी माँगी। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास बाद प्राधिकरण के चेयरमैन श्री जयपाल सिंह चावड़ा सहित जन-प्रतिनिधि एवं जैन समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular