Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशग्वालियर चिड़ियाघर में अपने ही बच्चे पर बाघिन ने किया हमला, शावक...

ग्वालियर चिड़ियाघर में अपने ही बच्चे पर बाघिन ने किया हमला, शावक की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित गांधी प्राणी उद्यान में एक बाघिन ने हमला करके अपने ही एक वर्षीय शावक को बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी है।

ग्वालियर नगर निगम के अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर में गांधी प्राणी उद्यान की बाघिन मीरा ने दो शावकों को जन्म दिया था जिनमें एक मादा एवं एक नर था। उनके अनुसार भवानी नामक इस मादा शावक की शुक्रवार की शाम को मौत हो गई। उन्होंने कहा कि भवानी नाम की शावक वैसे तो जन्म से ही कमजोर थी, इसलिए उसे अपनी मां के साथ रखा गया था।

ग्वालियर चिड़ियाघर में पांच बाघ
गुप्ता के अनुसार शुक्रवार शाम को बाघिन मीरा ने अचानक इस शावक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी गर्दन में घाव हो गया और पैर भी टूट गया , इसी कारण उसकी मौत हो गई। अपर आयुक्त ने बताया कि इसके बाद वन विभाग एवं पशु पालन विभाग को सूचना दी गई और शनिवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम करके, वन्य प्राणी विशेषज्ञों के सामने अंतिम संस्कार वैधानिक तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि अब ग्वालियर के प्राणी उद्यान में पांच बाघ हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular