Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में चार लोगों ने बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से की गोलीबारी,...

इंदौर में चार लोगों ने बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से की गोलीबारी, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के इंदौर में गलियों में घूमने वाले बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि घटना के वीडियो में एक व्यक्ति बेसहारा कुत्ते पर गोलीबारी करता दिखाई दे रहा है, हालांकि इसमें बेजुबान जानवर के हताहत होने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मामले के चार आरोपियों में से एक के बारे में पता चला है कि उसका उपनाम खत्री है। थाना प्रभारी बताया कि चारों आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

दर्ज हुई एफआईआर
कुत्तों पर गोलीबारी को लेकर पशु हितैषी संगठन ‘पीपुल फॉर एनिमल्स’ की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जैन ने बताया, ‘क्षेत्रीय रहवासियों से हमें पता चला कि चार लोगों ने विष्णुपुरी क्षेत्र की गलियों में बृहस्पतिवार को करीब डेढ़ घंटे तक घूम-घूमकर बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से गोलीबारी की।’ उन्होंने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता पता लगा रहे हैं कि गोलीबारी से कोई कुत्ता हताहत तो नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular