Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्स50 इंच वाले 4K OnePlus TV पर तगड़ा ऑफर, 16 हजार रुपये...

50 इंच वाले 4K OnePlus TV पर तगड़ा ऑफर, 16 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

फेस्टिव सीजन को नए स्मार्ट टीवी (TV) के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार ऑफर है। वनप्लस की वेबसाइट से आप कंपनी के 50 इंच वाले OnePlus TV 50 Y1S Pro को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। टीवी की MRP 45,999 रुपये है, लेकिन इसे अभी 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर आप ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको 3 हजार रुपये तक की और छूट मिल सकती है। इन दोनों ऑफर के साथ टीवी पर मिलने वाला टोटल डिस्काउंट 16 हजार रुपये का हो जाता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
टीवी में कंपनी 3840×2160 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 50 इंच का 4K UHD डिस्प्ले दे रही है। टीवी बेजल-लेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें आपको 1 बिलियन कलर देखने को मिलेंगे। शानदार पिक्चर क्वॉलिटी के लिए कंपनी इसमें MEMC के साथ Gamma Engine भी दे रही है। टीवी में HDR10+ डीकोडिंग और HDR10 के साथ HLG भी दिया गया है।

दमदार साउंड के लिए टीवी में डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट का स्पीकर सिस्टम दिया गया है। ऐंड्रॉयड 10 पर काम करने वाले इस टीवी में 2जीबी रैम और 8जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टीवी में आपको बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा। यह टीवी एलेक्सा के साथ भी पेयर हो जाता है। टीवी में दिए गए फीचर्स की लिस्ट में मिराकास्ट और मल्टीकास्ट भी शामिल हैं।कनेक्टिविटी के लिए टीवी में वाई-फाई 2.4 GHz/5 GHz 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 5.0, एक ईथरनेट इनपुट, तीन HDMI 2.1, दो यूएसबी 2.0 और वनप्लस कनेक्ट 2.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। यह टीवी कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आता है, जिनमें प्राइम वीडियो, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, गूगल प्ले स्टोर और हॉटस्टार भी शामिल है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular