Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश में लड़कियों को कॉलेज में प्रवेश करते ही मिलेंगे 12...

मध्य प्रदेश में लड़कियों को कॉलेज में प्रवेश करते ही मिलेंगे 12 हजार रुपये , तबादलों पर लगी रोक भी हटी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक मंत्रालय में हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 17 सितंबर को श्योपुर आने को लेकर सीएम ने जानकारी दी। प्रधानमंत्री कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में चितों की शिफ्टिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। शिवराज सरकार ने मध्य प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक हटा ली है। 17 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एक बार फिर प्रदेश में ट्रांसफर का दौर शुरू होगा।

वहीं लड़कियों को कॉलेज में प्रवेश करते ही शिवराज सरकार 12 हजार 500 रुपए देगी। जबकि सरकार ने आदिवासियों को बड़ी सौगात देते हुए बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना को मंजूरी दे दी है। 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को बड़ा उपहार माना जा रहा है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कई संशोधन विधेयक विधानसभा में पेश होने की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बाल सेवा कर संशोधन विधेयक 2022 और स्टाम्प विधेयक 2022 विधानसभा में संशोधन के लिए पेश किए जाएंगे। वहीं होमगार्ड जवानों की ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया गया है। मिश्रा ने बताया कि 2016 के नियम में विसंगति थी कि कुछ लोगों को तीन साल में दो माह का ऑफ मिलता था। किसी को एक साल में दो माह का ऑफ मिलता था।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने इस विसंगित को दूर करके 3 साल में 2 माह का ऑफ सभी के लिए कर दिया है। इसके अलावा बाढ़ बचाव और आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त 950 होमगार्ड को एसडीईआरएफ में प्रतिनियुक्ति में पदस्थ करने का भी निर्णय लिया गया है।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी बालिका प्रोत्साहन (संशोधन) विधेयक 2022 को स्वीकृति दी है। इसके तहत कॉलेज में आने पर लाडली लक्ष्मी को 1 लाख 45 हजार रुपए मिलने लगेंगे।

साथ ही ऑटो रिक्शा विनिमय स्कीम 2021 लागू करने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग परमिट दिए जाएंगे। इनके अलग-अलग रंग होंगे। और सीएनजी को छूट दी जाएगी। वहीं पटिया सीट कोई भी नहीं लगाएगा। इस तरह के सुधार भी किए गए है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular