Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी-शेख हसीना वार्ता, भारत-बांग्लादेश के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर की...

पीएम मोदी-शेख हसीना वार्ता, भारत-बांग्लादेश के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद

पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच मंगलवार को बातचीत के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच नदी के पानी के बंटवारे से लेकर कनेक्टिविटी तक के क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उनका भव्य स्वागत हुआ। बांग्लादेशी पीएम के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। शेख हसीना के चार दिवसीय भारत दौरे का दूसरा दिन है। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उनकी मुलाकात पीएम मोदी के अलावा भारत सरकार के अन्य नेताओं के साथ भी होगी। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान भारत-बांग्लादेश के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular