Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराजनीतिकपंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर जालसाजी का आरोप, AAP का दावा- लेटरहेड पर...

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर जालसाजी का आरोप, AAP का दावा- लेटरहेड पर केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर जालसाजी के आरोप लगे हैं। इनके खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जाली हस्ताक्षर वाले फर्जी लेटरहेड सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इस फर्जी लेटरहेड पर विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों की नियुक्तियों के बारे में जानकारी थी।

प्राथमिकी दर्ज होने पर दोनों नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे मूर्खता करार दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं-465 (जालसाजी), 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करना) और आईटी अधिनियम की धारा 66-डी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 प्रभजोत कौर ने दर्ज कराई थी शिकायत
अधिकारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) की एसएएस नगर जिलाध्यक्ष प्रभजोत कौर ने इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में फेज-एक थाना एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ट्विटर पर देखा कि वडिंग और खैरा ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर फर्जी डाक्युमेंट शेयर किया है, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से नियुक्त (विभिन्न बोर्डों और निगमों के) अध्यक्षों के नाम दर्ज हैं।प्रभजोत कौर ने कहा कि आप की जिला अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने इस डाक्युमेंट के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से दिल्ली में पार्टी कार्यालय से इसे लेकर फैक्ट मालूम किए। उन्हें पता चला कि अरविंद केजरीवाल या किसी अन्य की ओर से ऐसी कोई लिस्ट पब्लिश नहीं की गई है। कांग्रेस नेताओं ने भ्रामक जानकारी फैलाने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular