Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजीव गांधी कान्वेट स्कूल में जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया व्रक्षा...

राजीव गांधी कान्वेट स्कूल में जन्मदिन के उपलक्ष में किया गया व्रक्षा रोपण स्कूल संचालिका द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चो के बीच मनाया पुत्र का जन्मदिन

रामाकोना: सौसर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामाकोना में स्थित राजीव गांधी कान्वेट स्कूल में स्कूल संचालिका मोना करवंदे प्रजापति द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चो के बीच अपने बेटे ओनीर का जन्मदिन मनाया गया नन्ने मुन्ने बच्चो के बीच जन्मदिन मनाने का कारण जानने जब संवाददाता द्वारा स्कूल संचालिका मोना करवंदे मैडम द्वारा बताया गया की जन्मदिन पर बड़े बड़े होटलों रेस्टोरेंट में अपने बच्चो और बड़ो द्वारा पार्टियां अरेंज की जाती है जिस पर केवल भारी मात्रा में रुपए खर्च कर खुशी पाई जाती हैं तो वही मोना मैडम द्वारा बताया गया की आज बेटे ओनीर के जन्मदिन पर व्रक्षारोपण कर छोटे छोटे बच्चो को प्रेरणा मिले,ना की केवल जन्मदिन पर होटलों में बड़ी बड़ी पार्टियां करके जन्मदिन मनाए इसी उद्देश्य से स्कूल संचालिका द्वारा बेटे का जन्मदिन वृक्षा रोपण कर मनाया गया साथ ही शाला स्टॉफ द्वारा भी वृक्षा रोपण किया गया स्कूल संचालिका द्वारा सभी से प्राथना करते हुए कहा की सभी अपने जन्मदिन पर वृक्षा रोपण जरूर करे जन्मदिन और वृक्षा रोपण के उपलक्ष पर उपस्थित स्कूल के ओनर रमेश करवंदे सर,शांति करवंदे मैडम, स्कूल संचालिका मोना करवंदे प्रजापति मैडम,धर्मेंद्र प्रजापति सर,निवृति बरदे सर, जया बरदे,विशाल करवंदे, सहित शालेय बच्चो सहित समस्त शाला स्टॉफ उपस्थित रहा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular