सारनी(टुडे इंडिया टाइम )-भारतीय जनता पार्टी के तेज तरार युवा नेता राजा पवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार बाबा मठारदेव के आशीर्वाद लेने बाबा मठारदेव की नगरी सारणी पहुंचे तो सलैया बागडोना शोभापुर पाथाखेड़ा सारणी मैं विभिन्न स्थलों पर राजा पवार का भव्य स्वागत हुआ इसी क्रम में शोभापुर कॉलोनी में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर भाजपा के कार्यकर्ता,व्यापारी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी, सामाजिक बंधुओं ने राजा पवार का जोरदार स्वागत किया। स्वागत सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि एक सामान्य और छोटे से कार्यकर्ताओं को वहां राज्यमंत्री प्राप्त जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाती है उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रंजीत सिंह ने कहा कि सारणी की माटी में पले बढ़े राजा पवार आज जिला पंचायत के अध्यक्ष बन कर वापस सारणी आए हैं यह सारणी वासियों के लिए गौरव की बात है। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित निर्विरोध जिला पंचायत के अध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भारतीय जनता पार्टी ही एक छोटे से कार्यकर्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष और एक चाय बेचने वाले को देश का प्रधानमंत्री और सामान्य गरीब आदिवासी परिवार की महिला को देश का राष्ट्रपति बनाती है कांग्रेस पर तंज कसते हुए राजा पवार ने कहा कि भाई भतीजावाद और परिवारवाद कांग्रेस को गर्त में ले कर जा रहे हैं कांग्रेस की नीति विनाशकारी और भाजपा की नीति विकास वाली नीति है। पंचायत अध्यक्ष के रूप में मुझे जिले की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है उसमें मैं साल के 365 दिन और 24 घंटे जिले वासियों की सेवा करने का प्रयास करूंगा। वही पाथाखेड़ा न्यू मार्केट में पाथाखेड़ा सेक्टर के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजा पवार ने कहा कि मैं अचानक जिला पंचायत का अध्यक्ष नहीं बना हूं लंबा राजनीतिक संघर्ष कर कई चुनाव लड़कर जीत कर और हार कर खट्टे मीठे अनुभव लेकर जिला पंचायत का अध्यक्ष बना हूँ मैं कार्यकर्ताओं की पीड़ा का समाधान कर जनता से जुड़े हुए मुद्दों को गंभीरता से हल करने का प्रयास करूंगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,भाजपा ,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिह,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू पवार,संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंन्द्रा,नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नपा सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट,,पूर्व मंडल महामंत्री जीपी सिंह,किशोर बरदे,नन्हे सिह,रविंद्र पांसे,गुलाबराव झपाटे,पार्षद जगदीश पवार,अशोक बारंगे,अजय साकरे,प्रवीण सूर्यवंशी,मनोज ठाकुर,संदीप झपाटे,गणेश महस्की,नरेंद्र उधडे,महेंद्र पवार,पूर्व पार्षद रेखा मायवाड़ ,सविता डेहरिया, आशा डेहरीया, संतोष रघुवंशी,देवेंद्र सोनी, राजू आहूजा,पीके सिंह,शिबू योगेश बर्डे, प्रकाश ड़ेहरिया,राकेश बारंगे , गुड्डू बारस्कर, विजय वानखेडे,मदनलाल अमृते,श्याम बिहारे, दिलीप कनाटे,आजाबरॉव दावनडे, मुकेश उपराले सुनील सातनकर, संतोष कवड़कर, रामफल साहू, भुपेन्द्र अमरुते,संतु झरबड़े, निखिल खातरकर,मुन्ना पाटिल, पप्पू मानकर रमेश पवार, कृष्णा साकरे, संजय प्रजापति, लक्ष्मण सेठ, संतोष राजेश,माला धुर्वे, परमेश्वर नागले, नेहरू सिंह राजपूत, रामकिशोर बामने सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे




