मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बाघ घुस आया। जिले के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल के कुएं में गिर गया। गुरुवार जो जब शैलेंद्र पटेल कुएं की तरफ से आ रही आवाजों को सुनकर पहुंचे, तो कुएं के अंदर बाघ को देखकर दंग रह गए।
जिसके बाद शैलेंद्र पटेल ने इसकी सूचना तुरंत पेंच टाइगर रिजर्व की टीम को दी। और मौके पर टीम पहुंच गई। ट्रेंकुलाइज करके बाघ को कुएं से बाहर निकालने के लिए वन विभाग का अमला पहुंच गया है। दरअसल हरदुआ गांव पेंच नेशनल पार्क के बफर जोन से सटा हुआ है। और वहीं से बाघ गांव में आया होगा।
जानकारी मिली है कि फिलहाल कुएं में लकड़ी के सहारे बाघ अभी सुरक्षित बैठा हुआ है। मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है और लोग बाघ के रेस्क्यू को देख रहे हैं। बता दें कि टाइगर के रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी परेशानियां आती हैं। लेकिन फिर भी उन्हे हर संभव तरीके से पार्क प्रबंधन बचाने की कोशिश करता है।
दरअसल मध्य प्रदेश देश का टाइगर स्टेट है। लेकिन प्रदेश में कई बार बाघ दुर्घटवा का शिकार होकर जान गंवाते रहे हैं। फिलहाल एमपी में 526 बाघ हैं मगर पिछले 6 महीने में 28 टाइगर्स की मौत हुई है।




