Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमध्‍य प्रदेश में खाली पदों पर भर्ती के लिए विभागवार बनेगी कार्ययोजना

मध्‍य प्रदेश में खाली पदों पर भर्ती के लिए विभागवार बनेगी कार्ययोजना

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में अगले एक साल में सरकार एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती करेगी। इसके लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रारंभ की, जो तीन दिन चलेगी। इसमें सभी से रिक्त पदों के साथ भर्ती नियम की जानकारी मांगी जा रही है। अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों का ब्योरा अलग से मांगा जा रहा है।मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही प्रारंभ होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग रिक्त पद और भर्ती नियमों के आधार पर जानकारी तैयार करा रहा है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड और राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी। पहले उन विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया होगा, जहां कार्य प्रभावित हो रहा है।गृह, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों में प्राथमिकता के आधार पर भर्तियां होंगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने 365 कंप्यूटर आपरेटर की नियुक्ति का प्रस्ताव तैयार किया है। इसी तरह अन्य विभाग भी प्रस्ताव बनाएंगे। वहीं, अनुसूचित जाति-जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलाग पदों की भर्ती के लिए विशेष भर्ती अभियान जून 2023 तक चलेगा। इसके लिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रस्ताव तैयार करके भर्ती करने वाली एजेंसियों को भेजे जाएं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular