Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयमुंबई में फिर हमले की धमकी, बड़े होटल में 5 बम लगाने...

मुंबई में फिर हमले की धमकी, बड़े होटल में 5 बम लगाने का दावा, 5 करोड़ रुपये मांगे

मुंबई में धमकियों का दौर रुक नहीं रहा है। खबर है कि अब शहर के एक प्रमुख होटल में बम धमाके की धमकी दी गई है। फिलहाल, मामले की गंभीरता के मद्देनजर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। साथ ही अज्ञात कॉलर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हाल ही में मुंबई में ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा मैसेज आया था, जिसमें 26/11 जैसे हमले की बात की गई थी। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि मुंबई के एक प्रमुख होटल में धमकी भरा कॉल आया है। कॉलर ने दावा किया है कि होटल में पांच स्थानों पर बम लगाए गए हैं। इतना ही नहीं अज्ञात शख्स ने इन्हें डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग भी की गई है। सहर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 336, 507 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पाकिस्तान से आई 26/11 जैसे हमले की धमकी
शुक्रवार को मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले जैसी हमले की धमकी भरा मैसेज आया था। ट्रैफिक पुलिस को रात करीब 11.35 बजे व्हाट्सऐप पर संदेश आया था। इसकी जानकारी लगते ही मुंबई पुलिस ने तटीय और भीड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मैसेज पाकिस्तान से आया था। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में भी लिया था।

रायगढ़ में मिली हथियारों से भरी नाव
इसके अलावा रायगढ़ जिले के तट पर हथियारों से भरी नाव मिलने से भी हड़कंप मच गया था। हालांकि, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जांच में पता चला है कि यह नाव ऑस्ट्रेलियाई महिला की थी, जो यूरोप से मस्कट जा रही थी, लेकिन 26 जुलाई को इसका इंजन खराब हो गया। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई टेरर एंगल नजर नहीं आ रहा है।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, नाव में कोई सवार नहीं था और इसे स्थानीय लोगों ने हरिहरेश्वर बीच पर देखा था। लोगों को इसमें एक मेटल बॉक्स दिखा, जिसे खोलने पर उसमें तीन एके56 राइफल मिलीं। जानकारी लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular