*साँवरी*
टुडे इंडिया टाइम्स छिंदवाड़ा
दिनेश पवार
साँवरी स्थित देशी विदेशी शराब दुकान में शराब प्रेमियों को लूटने का काम जोरो पर चल रहा है आबकारी नीति को ताक पे रखकर एक नीप पे 10से 20 रुपये बढाकर बेच रहे है साथ ही आहता संचाकल भी मनमानी रकम वसूल कर रहे है वही अगर कोई ग्राहक विरोध करे तो मारने ठोकने की व्यवस्था भी बनाई गई है।
*साँवरी के स्थानीय नेताओ का है तगड़ा सेट अप*
गुप्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब शराब भट्टी साँवरी में खुल रही थी तब स्थानीय नेताओं की जेब ठेकेदार ने भर दी थी साथ है उनका महीना भी बांध दिया गया था इसकारण क्षेत्रीय नेताओ को उक्त शराब दुकान से कोई आपत्ति नही है और जनता लुटती चली जा रही है पर नेता तो नेता है इनको जनता से क्या?
*साँवरी के आस पास गाँवो में कुचिया के माध्यम से बेची जा रही शराब*
विश्वसनीय स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार हर दिन सुबह सफेद कलर के वाहन से गाँव गाँव शराब ठेकेदार के गुर्गों द्वारा शराब पहुचाई जा रही है।साँवरी शराब दुकान से इस क्षेत्र के लगभग 20 से 25 गावो में अवैध शराब पहुचाई जा रही है जिसपे आबकारी के अधिकारियों की मौन स्वीकृति जैसे ठेकेदार को मिल गई है ।इसी तरह की मनमानी *सारोठ* शराब दुकान में भी दुकान संचाकल और आहता संचाकल के द्वारा की जा रही है और ग्रामीणों के कहे अनुसार जबसे सारोठ में शराब दुकान खुली है तबसे सारोठ,महलपुर, शक्करझिरी, पालाखेड़ का माहौल खराब रहता है और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी है इस दुकान के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है जिससे मुख्य मार्ग से स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थियों को भी तकलीफ होती है।
इस मामले को लेकर आबकारी विभाग के बीट प्रभारी को फोन लगाया गया पर उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया।
*ग्राम सभा मे शराब बंदी के लिए उठे सवाल क्या अब हरकत में आएगी पंचायते ?…… गावो की महिलाओं ने उठाये है शराब बंदी को लेकर सवाल पंचायतों में दिए है लिखित आवेदन*