Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeगैजेट्सWhatsApp पर Status लगाने वालों के लिए खुशखबरी; धूम मचाने आ रहा...

WhatsApp पर Status लगाने वालों के लिए खुशखबरी; धूम मचाने आ रहा ये जबर्दस्त फीचर

अगर आप भी WhatsApp Status लगाने पसंद करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिससे यूजर्स के लिए अपनी फैमिली और फ्रेंड्स का स्टेटस (Status) देखने या ट्रैक करना आसान हो जाएगा। एक नई रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप एक ऐसे फीचर पेश करने का प्लान कर रहा है, जो यूजर्स को चैट लिस्ट के भीतर ही स्टेटस अपडेट दिखाएगा। बता दें कि अब तक यूजर वॉट्सऐप चैट लिस्ट में, सिंगल और डबल टिक के साथ मैसेज डिलीवरी स्टेटस और कॉन्टैक्ट के साथ शेयर किया गया लास्ट मैसेज ही देख पाते हैं। इसके अलावा, मैसेजिंग ऐप यह भी दिखाता है कि प्राप्तकर्ता द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ा गया है या नहीं। यह सारी जानकारी कॉन्टैक्ट नेम के अंदर दिखाई देती है। अब, वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कंपनी इसे बदलने का प्लान बना रही है।ऐसे काम करेगा नया फीचर
ब्लॉग साइट द्वारा शेयर किए गए फीचर के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि ऐप में फीचर आने पर वॉट्सऐप यूजर्स को शेयर किए गए आखिरी मैसेज के बजाय कॉन्टैक्ट के नाम से स्टेटस अपडेट दिखाई देगा। ब्लॉग साइट ने कहा कि “जब कोई कॉन्टैक्ट एक नया स्टेटस अपडेट अपलोड करता है, तो यह चैट लिपुरानी सेटिंग पर भी वापस जा सकेंगे यूजर
यह उन लोगों के काम का फीचर साबित हो सकता है कि जो वॉट्सऐप पर स्टेटस अपडेट शेयर करना पसंद करते हैं। ब्लॉग साइट ने कहा कि जो यूजर स्टेटस अपडेट करना या देखना पसंद नहीं करते, उनके पास मौजूदा सेटिंग पर वापस जाने का विकल्प होगा। बस इसके लिए ऑल स्टेटस अपडेट को ऑफ करना होगा। स्ट में भी दिखाई देगा: स्टेटस अपडेट देखने के लिए आपको बस उनकी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना होगा।” फीचर एंड्रॉइड वॉट्सऐप बीटा के लिए उपलब्ध
गौर करने वाली बात है कि इस फीचर को सबसे पहले इस साल की शुरुआत में रिपोर्ट किया गया था लेकिन अब वॉट्सऐप ने इसे चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोल आउट करना शुरू कर दिया है। जहां तक ​​उपलब्धता का सवाल है, ब्लॉग साइट का कहना है कि यह फीचर एंड्रॉइड वर्जन 2.22.18.17 के लिए वॉट्सऐप बीटा पर उपलब्ध है। आईओएस यूजर्स को जल्द ही इस फीचर का एक्सेस मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular