Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेश*पीड़ित परिवार को सम्बल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि दी गई*

*पीड़ित परिवार को सम्बल योजना अंतर्गत अंत्येष्टि सहायता राशि दी गई*

महलपुर
प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी की जन हितैषी संबल योजना के तहत जनपद पंचायत मोहखेड़ की ग्राम पंचायत महलपुर अंतर्गत ग्राम सोहागपुर में विगत दिनों संतोष साहू नाम के व्यक्ति का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था उनके परिवार में उनकी पत्नी कविता साहू जी और 2 बच्चे है नव निर्वाचित सरपंच श्रीमती दीपिका पवार ,उपसरपंच नकुल विश्वकर्मा एवं सचिव प्रवीण पाठे ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनकोअंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की
साथ ही परिवार पर आई इस विपत्ति के समय ग्राम पंचायत महलपुर परिवार की हर सम्भव मदद के लिए वचनबद्ध रहेगी,हमेशा सहयोग करते रहेगी,
ग्राम पंचायत महलपुर के नव निर्वाचित सरपंच दीपिका पवार उपसरपंच नकुल विश्वकर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्पूर्ण ग्राम पंचायत के ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद प्रेषित करते हुए सम्बल योजना को गरीबों, शोषितों,पीड़ितों,एवं आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए रामबाण योजना बताकर समस्त ग्रामीणों से निवेदन किया जिन लोगो को योजना का लाभ नही मिला वह पंचायत आकर इस योजना का लाभ लेने हेतु अपना नवीन पंजीयन जरूर जरूर करवाये।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular