Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब नीति मामला : सीबीआई ने 5 और आरोपियों को भेजा...

दिल्ली शराब नीति मामला : सीबीआई ने 5 और आरोपियों को भेजा समन, आज होगी पूछताछ

दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने पांच आरोपियों को शनिवार को दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि एजेंसी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 स्थानों पर छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेजों की भी जांच कर रही है।

अधिकारियों ने कहा कि एक बार दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ-साथ बैंक लेन-देन की जांच की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, अन्य आरोपियों को समन जारी किया जाएगा।

बीते बुधवार को दर्ज की गई सीबीआई की एफआईआर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ भी साझा किया गया है। ईडी एक वित्तीय जांच एजेंसी है, जो इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच करेगी।

एजेंसी ने शुक्रवार को 31 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें सिसोदिया से संबंधित परिसरों के साथ-साथ कुछ नौकरशाह और व्यवसायी भी शामिल थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ‘आप’ ने भी सीबीआई के इन छापों की निंदा करते हुए दावा किया कि सीबीआई को ‘आप’ नेताओं को परेशान करने के लिए ‘ऊपर से’ कहा गया है। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार से अपनी आबकारी नीति पर सफाई देने को कहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular