Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयनीतीश सरकार में विवाद ही विवाद, तेज प्रताप की सरकारी मीटिंग में...

नीतीश सरकार में विवाद ही विवाद, तेज प्रताप की सरकारी मीटिंग में बहनोई तो तेजस्वी यादव की बैठक में दिखे संजय यादव

बिहार की नीतीश कुमार की नई महागठबंधन सरकार के विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कैबिनेट में शामिल आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों को लेकर अब विवाद छिड़ गया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक बैठक में नजर आए, जबकि उनके पास कोई सरकारी पद नहीं है। इससे पहले वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ विभागीय बैठक में उनके जीजा शैलेश कुमार के नजर आने पर भी विवाद उठा।

हाल ही में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य विभाग का पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उनके साथ संजय यादव भी बैठे हुए नजर आए। संजय यादव तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार हैं। मगर उनके पास कोई सरकारी पद नहीं है। विभागीय बैठक में सिर्फ मंत्री और विभागीय अधिकारियों को ही बैठने की अनुमति होती है।

तेज प्रताप ने संजय पर लगाए थे हत्या की साजिश के आरोप

एक साल पहले तेज प्रताप यादव ने संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि तेजस्वी के करीबी संजय यादव ने उनके तीन बॉडीगार्ड का मोबाइल फोन बंद करा दिया। उन्हें जान से मारने की साजिश रची जा रही है। इसके अलावा तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान संजय यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ने की खबर आई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

तेज प्रताप ने विभागीय मीटिंग में जीजा शैलेश को साथ बैठाया

तेज प्रताप यादव ने हाल ही में पर्यावरण विभाग की बैठक में अपनी बहन मीसा भारती के पति शैलेश कुमार को साथ बैठाया। बीजेपी ने इसे मुद्दा बना दिया है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने तंज कसते हुए कहा कि शैलेश की बदौलत तेज प्रताप बेस्ट मिनिस्टर बनने की सोच रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular