Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद श्री मदनलाल ढींगरा की पुण्य-तिथि पर...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद श्री मदनलाल ढींगरा की पुण्य-तिथि पर नमन किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर शहीद श्री मदन लाल ढींगरा की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में अमर शहीद श्री ढींगरा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी श्री मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर, 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लिया। लंदन में श्री ढींगरा प्रख्यात राष्ट्रवादी श्री विनायक दामोदर सावरकर एवं श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहाँ के सभी देशभक्त श्री खुदीराम बोस, श्री कन्हाई लाल दत्त, श्री सतिंदर पाल और श्री काशी राम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिए जाने से बहुत क्रोधित थे। परिणामस्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में मदनलाल ढींगरा ने सर विलियम हट कर्जन वायली पर गोलियाँ दाग दी। जुलाई, 1909 को मदनलाल ढींगरा के केस की सुनवाई के बाद 17 अगस्त 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें फाँसी दे दी गई।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular