Friday, June 12, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयभूस्खलन बना यात्रियों के लिए मुसीबत

भूस्खलन बना यात्रियों के लिए मुसीबत

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश मुसीबत बनती जा रही है। पर्वतीय जिलों में बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं है। चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत आदि जिलों में संड़कें बंद हो रही हैं। यातायात अवरूद्ध होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम लगातार जारी है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुई है। देहरादून जिले के जौनसार बावर क्षेत्र में सड़कों के बंद होने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को जौनसार बावर क्षेत्र के 17 मोटर मार्गो पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे इन मोटर मार्गो पर यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि मोटर मार्गो से मलवा हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई है जल्‍द ही मार्गों पर यातायात शुरू हो जायेगा।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular