Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमैजिक वाहन पलटने से 18 लोग घायल, 13 को सागर रेफर किया

मैजिक वाहन पलटने से 18 लोग घायल, 13 को सागर रेफर किया

सागर ।   राहतगढ़-बेगमगंज मार्ग पर मैजिक वाहन पलटने की वजह से 18 लोग घायल हो गए। घायलाें को तत्काल राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से 13 को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। यह लोग राहतगढ़ के रहने वाले थे, जो वाटरफाल देखकर वापस लौट रहे थे तभी मजार के पास इनका वाहन पलट गया। वहीं सानौधा थाना क्षेत्र में सागर-जबलपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं। सानौधा पुलिस के मुताबिक बस क्रमांक एमपी 15 पीए 2977 सागर से पन्ना के लिए जा रही थी। तभी सानौधा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक की क्रासिंग में अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर जब तक बस को संभाल पाता बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे। आपातकालीन खिड़की खोलकर बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही सानौधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि पन्ना की ओर जा रही बस ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। बस में सवारी सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे वाहनों की मदद से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। वहीं राहतगढ़ पुलिस के मुताबिक मामला राहतगढ़-बेगमगंज रोड मजार के पास एक मैजिक वाहन पलट गया। मैजिक वाहन में 18 से 20 लोग सवार थे। इससे सवार 18 लोग घायल हो गए। इन्हें तत्काल राहतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहा पर प्राथमिक इलाज किया गया और 13 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया। घायलों में अधिकतर बच्चे हैं। यह सभी राहतगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12 के निवासी हैं। जो वाटरफाल देखकर वापस अपने घर आ रहे थे। तभी मजार के पास रास्ते में वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular